जंगल सफारी, मुक्तांगन और उद्यान नववर्ष पर रहे गुलजार
रायपुर। नव वर्ष पर जंगल सफारी, पुरखौती मुक्तांगन, ऊर्जा पार्क, नंदनवन, बूढ़ा तालाब, मोती बाग, गांधी उद्यान में सुबह से लोगों की काफी भीड़ लगी रही। नव वर्ष को सेलिब्रेट करने के लिए सुबह से इन जगहों पर परिवार और युवाओं के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे थे।
नव वर्ष के पहले दिन मोतीबाग, गांधी उद्यान, अनुपम गार्डन, कलेक्टोरेट गार्डन समेत राजधानी के आसपास के कई गार्डनों में भीड़ जुटी। इसके अलावा जंगल सफारी, पुरखौती मुक्तांगन, ऊर्जा पार्क, नंदनवन में भी लोग परिवार सहित पहुंचे और पिकनिक आ आनंद उठाया। 1 नवंबर से नये कलेवर में नजर आ रहे विवेकानंद सरोवर में सुबह से लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली और वे रंगीन फव्वारा और रोशनी लोगों को आकर्षित करती रही। बंगाल से आ रहे गुलाब की मांग काफी ज्यादा रही और गुलाब के बने बुके की खूब बिक्री हुई। एक गुलाब की कीमत दस से पच्चीस रुपये रही। गुलाब के बुके के साथ मिक्स गुलाब से तैयार नए स्टाइल के बुके को भी काफी पसंद किए गए। एक बुके की कीमत 250 से लेकर 500 रुपये तक रही।

पाठको की राय